श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उमा विद्यालय मे हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) कस्बे के वसुंधरा ग्राउंड स्थित श्री राम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रभारी मनोज कुमार सैनी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य जीवन धारा ब्लड बैंक और इनाया नर्सिंग होम, लक्ष्मणगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संस्था प्रभारी मनोज कुमार सैनी के जन्मदिन को 'मानव सेवा' के रूप में मनाते हुए क्षेत्रवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों, विद्यालय परिवार और रक्तदाताओं ने श्री सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
रक्तदान शिविर में विद्यालय स्टाफ के अरविंद कुमार शर्मा, पीयूष जैन, अवधेश, पुष्पेंद्र शर्मा, गिर्राज, राहुल, मुकेश सैनी, जितेंद्र शर्मा, गौरव जैन, तरुण कटारा, शुभम् जैन और हेमू जाट सहित कई प्रमुख समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। युवाओं के इस उत्साह ने समाज को एकजुटता और परोपकार का एक मजबूत संदेश दिया है।

