सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सावन के आखिरी सोमवार को आज कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कस्बे के प्राचीन बाबा जी मंदिर सैनी मोहल्ला स्थित तहसील परिसर स्थित मंदिर बावड़ी स्थित शिव मंदिर खंडेलवाल धर्मशाला स्थित एवं सेढ माता रोड स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर शिवालय पर आज दोपहर महिला भजन एवं सत्संग का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं ने धार्मिक भजनों के बीच झूम झूम कर नृत्य किया। विभिन्न मोहल्ले में महादेव मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पूजा अर्चना करने के लिए देखने को मिली। तहसील क्षेत्र के ग्राम मौजपुर हरसाना बिचगावा आदि में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया ।

