महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश जैसलमेर से गिरफ्तार, ठिकाने बदल कर रहा था गुमराह

Aug 25, 2026 - 19:44
Aug 25, 2026 - 19:48
 0
महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश जैसलमेर से गिरफ्तार, ठिकाने बदल कर रहा था गुमराह

नौगावां (अलवर) महिला पर तलवार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश अजयपाल उर्फ अज्जू (24) को नौगावां थाना पुलिस ने जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत नौगावां थानाधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार तकनीकी इनपुट और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के जैसलमेर में छिपे होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसलमेर में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश की विशेष भूमिका रही।

  • खेत जाते समय किया था जानलेवा हमला

पीड़िता ने 22 जुलाई को नौगावां थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, जब वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खेत की तरफ जा रही थी, तभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों व तलवार से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस हमले में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

  • अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस आरोपी को नौगावां थाने लाकर विभिन्न गंभीर धाराओं में पूछताछ व अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी के भाई कुलदीप उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है