नगरपालिका चुनाव-2026: राजगढ़ में कांग्रेस का मंथन कल; विधायक व प्रभारी की मौजूदगी में होगी अहम बैठक
सैनी धर्मशाला में जुटेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ वार्ड प्रत्याशियों से लिए जाएंगे आवेदन पत्र
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर 26 अगस्त को राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बैठक के जरिए पार्टी चुनावी रणनीति तैयार करेगी और कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।
सैनी धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से जुटेगा कुनबा
शहर कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह महत्वपूर्ण सम्मेलन 26 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सैनी धर्मशाला (नेहरू का चौराहा, राजगढ़) में आयोजित होगा।
वरिष्ठ नेताओं का रहेगा मार्गदर्शन
बैठक में संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे:
- मुख्य अतिथि: स्थानीय विधायक मांगेलाल मीणा।
- विशेष उपस्थिति: चुनाव व ब्लॉक प्रभारी योगेश मेहता एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगे और चुनावी दिशा-निर्देश देंगे।
दावेदारों से लिए जाएंगे आवेदन पत्र
शहर अध्यक्ष ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान ही नगरपालिका चुनाव में पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। संगठन ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों से तय समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है।

