दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोगों में रोष

Jul 4, 2025 - 10:06
 0
दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोगों में रोष

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर के मातौर रोड स्थित बैंक के सामने आवासीय बस्ती में पिछले एक माह से पेयजल सप्लाई में नालियों का दूषित व बदबूदार पानी सप्लाई होने आमजन बेहद परेशान है। वार्डवासी रणजीत सिंह यादव, पूरेन्द्र सिंह, शिक्षाविद ब्रजनंदन अवस्थी, टेक चन्द, नरेन्द्र शर्मा, प्रकाश, मोहन सिंह, ओमशांति भवन आदि लोगों ने बताया की उनके वार्ड में विगत एक माह से दूषित पेयजल सप्लाई हो रही है। जिसकी शिकायत कलक्टर सहित जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों की गई। लेकिन वहां पर सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। वार्डवासियों ने बताया की दूषित पेयजल सप्लाई की वजह से लोग मजबूरी में टेंकरो पर आश्रित हो गए है। वार्ड 16,18 के लोगों ने बताया की यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो मजबूरी में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................