अर्रूवा में नारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और किशोरियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी; महिला अधिकारों और कानूनी जागरूकता पर हुई चर्चा

Nov 27, 2026 - 18:18
 0
अर्रूवा में नारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और किशोरियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी;  महिला अधिकारों और कानूनी जागरूकता पर हुई चर्चा

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में शुक्रवार, 27 नवंबर को ग्राम पंचायत अर्रूवा में विधिक जागरूकता एवं सामुदायिक बैठक के तहत नारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग की साथिन कुसुमलता के निवास पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संजय शर्मा रहे। बैठक में साथिन कुसुमलता सहित गांव की महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, समानता, सम्मान एवं सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण, घरेलू हिंसा, भेदभाव अथवा अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें। साथ ही महिलाओं को कानून द्वारा प्रदान किए गए संरक्षण एवं सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
बैठक में किशोरियों को शिक्षा के महत्व, बाल विवाह की रोकथाम, बालिका सुरक्षा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित अधिकारियों एवं विधिक सेवा संस्थाओं से सहायता लेनी चाहिए। जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। नारी संवाद के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक बनाकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है