महुआ के महात्मा गांधी कॉलेज में आस-पड़ोस युवा संसद: युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प

Nov 25, 2026 - 17:42
 0
महुआ के महात्मा गांधी कॉलेज में आस-पड़ोस युवा संसद: युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प

महुआ (दौसा) अवधेश अवस्थी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा माय भारत युवा केंद्र, दौसा के तत्वावधान में महात्मा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेज, महुवा में ‘नशामुक्त भारत – नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महुवा ब्लॉक के विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं महाविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने युवाओं को नशे के प्रकारों से अवगत कराया और नशा छोड़ने की शपथ दिलाई।

मुख्य वक्ता बृजेश शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य की नींव हैं। नशे की गिरफ्त में आने से व्यक्ति के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास भी प्रभावित होता है, इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। स्टेट यूथ आइकॉन राजस्थान हीरालाल महावर ने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम बताते हुए गलत संगति, दबाव, जिज्ञासा और तनाव से बचकर सकारात्मक व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ आमजन, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व भामाशाहों को आगे आना होगा। उन्होंने नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 तथा नशामुक्ति के सरकारी टोल-फ्री नंबर 14446 की विस्तृत जानकारी दी। थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

माय भारत स्वयंसेवक भावेश सिंह गौड़ और दिलीप सिंह ने उपलब्ध सरकारी सहायता व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नशे से जूझ रहे लोगों को सही मार्गदर्शन, परामर्श व चिकित्सकीय मदद दिलाकर सामान्य जीवन में लौटाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने भी नशामुक्ति को गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए अपने विचार रखे।

प्राचार्य मनोज कुमार सैनी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव जगाना भी है। महात्मा गांधी टी.टी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र सैनी ने आभार जताते हुए छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से बचने व दूसरों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जीतू गौ सेवक, विहिप-बजरंग दल प्रखंड मंत्री लोकेश जी, डॉ. दिलीप सिन्हा, संजय कुमार, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, विजय शर्मा, मुकेश पटेल और मनीष शर्मा सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण, छात्र-छात्राएं व सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................