वैर पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस का कब्जा, पुष्पा गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित

Nov 27, 2026 - 17:39
 0
वैर पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस का कब्जा, पुष्पा गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित

हलैना (विष्णु मित्तल)। जिले की वैर पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती पुष्पा गुर्जर (धर्मपत्नी तोताराम गुर्जर) ने इस पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा एवं अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से प्रधान पद के लिए कोई दावेदारी प्रस्तुत नहीं की गई। नामांकन प्रक्रिया का समय समाप्त होने तक पुष्पा गुर्जर का ही एकमात्र नामांकन दाखिल होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया।

  • समर्थकों में उत्साह, परिवार का रहा है राजनीतिक दबदबा

विजय की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित प्रधान पुष्पा गुर्जर के परिवार का वैर पंचायत समिति की राजनीति में पहले से ही प्रभाव रहा है; उनके भतीजे की पत्नी सीमा गुर्जर भी पूर्व में वैर की प्रधान रह चुकी हैं।

पुष्पा गुर्जर के प्रधान चुने जाने पर योगेश जिंदल, विनोद मित्तल, संजय जिंदल सहित अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है