NH-62 पर बकरी को बचाने के प्रयास में ट्रेवल्स और कार की आमने-सामने भिड़ंत,घायल चालक जोधपुर रेफर
बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा । राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर बुधवार को एक ट्रेवल्स वाहन और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यह हादसा सड़क पर अचानक एक बकरी आ जाने के कारण हुआ। बकरी को बचाने के प्रयास में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
इस दुर्घटना में कार चालक मथानिया निवासी तुलछाराम के पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायल चालक को बावड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया।

