आस्था से भरपूर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का 11वां स्थापना दिवस 29 नवंबर कोश्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा राष्ट्रीय स्तर का संत सम्मेलन एवं विशाल भंडारा

Nov 27, 2026 - 13:58
 0
आस्था से भरपूर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का 11वां स्थापना दिवस 29 नवंबर कोश्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा राष्ट्रीय स्तर का संत सम्मेलन एवं विशाल भंडारा

हलैना (विष्णु मित्तल): श्री पंचमुखी हनुमान भक्त मंडल व क्षेत्रवासियों के तत्वावधान में हलैना-नदबई मार्ग स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का 11वां स्थापना दिवस महंत बाबू सैनी के सानिध्य में आगामी 29 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

मंदिर के सेवक विजय हवलदार एवं दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है, जिसके तहत रामायण पाठ, संत दर्शन, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन के दिन 29 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर का संत सम्मेलन आयोजित होगा तथा श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें ग्राम पंचायत हलैना व पाली सहित आसपास के 70 से अधिक गांवों के श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान महंत बाबूलाल सैनी, विदेशी सैनी, विजय हवलदार, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पंडित जलसिंह जाट, विष्णु मित्तल सहित अन्य श्रद्धालु व भक्त मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है