खेरली-सोंखर पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान निर्वाचित; एससी महिला आरक्षित सीट पर कांग्रेस को मिला सीधा लाभ, भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी

Nov 27, 2026 - 17:45
 0
खेरली-सोंखर पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान निर्वाचित; एससी महिला आरक्षित सीट पर कांग्रेस को मिला सीधा लाभ, भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी

खेड़ली (दिनेश लेखी) खेरली-सोंखर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल करते हुए प्रिया जाटव को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित कराने में कामयाबी हासिल की है। प्रधान पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के चलते निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रिया जाटव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रधान बनने के साथ ही पंचायत समिति में कांग्रेस का नेतृत्व स्थापित हो गया है।
खेरली-सोंखर पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित था। इस आरक्षण का सीधा लाभ कांग्रेस को मिला। कांग्रेस की ओर से प्रिया जाटव को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं भाजपा की ओर से प्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया। ऐसे में चुनाव में मुकाबले की स्थिति नहीं बनी और प्रिया जाटव निर्विरोध प्रधान चुन ली गईं।
खेरली-सोंखर पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। वहीं भाजपा के खाते में दो सीटें आईं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस प्रकार 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में थी। प्रधान पद के चुनाव में भी कांग्रेस को इसका लाभ मिला और पार्टी ने निर्विरोध प्रधान बनाने में सफलता हासिल की।

पंचायत समिति चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित दोनों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। वार्ड संख्या 5 से प्रिया जाटव और वार्ड संख्या 6 से ज्योति ने विजय हासिल की थी। प्रिया जाटव के प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही कांग्रेस ने पंचायत समिति में अपनी राजनीतिक स्थिति और मजबूत कर ली है।
नवनिर्वाचित प्रधान प्रिया जाटव का सांसद संजना जाटव से पारिवारिक संबंध भी है। प्रिया जाटव सांसद संजना जाटव की जेठानी हैं, जबकि ज्योति उनकी देवरानी हैं। सामाजिक सेवा और संगठन से जुड़े अनुभव के चलते भी उनका नाम राजनीतिक चर्चा में रहा। उनके निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
खेरली-सोंखर पंचायत समिति के परिणाम ने क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत राजनीतिक स्थिति को दर्शाया है। कुल 15 में से 12 सीटें जीतकर कांग्रेस ने पहले ही बहुमत हासिल कर लिया था। अब प्रधान पद पर प्रिया जाटव के निर्विरोध निर्वाचन से पंचायत समिति की कमान भी कांग्रेस के हाथों में आ गई है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नई प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है