विद्युत पोल से टकराई कार: एक युवक जिंदा जला

Jun 12, 2022 - 19:53
Jun 16, 2022 - 19:44
 0
विद्युत पोल से टकराई कार: एक युवक जिंदा जला

नागौर/ राजस्थान

नागौर जिले के कुचामन के हीरानी गांव के समीप आज रविवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हुई जिसमें बेकाबू कार ट्रांसफार्मर पोल से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया कार में ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे वही एक स्थानीय महिला ने बांस से कार के शीशे थोड़े जिससे तीन युवक कार से बाहर निकल गए कार 11000 केवी लाइन के ट्रांसफार्मर खोलते टकराई थी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर समेत पोल का पारा गिरा पोल से टकराते ही कार में आग लग गई और ट्रांसफार्मर से गिर रहे ऑयल के कारण आग तेजी से भड़क उठी।

जिससे आसनपुरा निवासी युवक सुरेश गाड़ी से नहीं निकल पाया और आग लगने के बाद कार में ही जिंदा जल गया वहीं आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सबकुछ खाक हो चुका था स्थानीय महिला संतोष देवी पत्नी कानाराम मेघवाल ने हिम्मत जुटाकर बांस से कार के शीशे तोड़े जिससे 3 लोग बाहर निकल पाए वहीं आगे की सीट पर बैठा हुआ सुरेश बाहर नहीं निकल पाया और वहीं पर जिंदा जल गया घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................