नौगावां थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हथियारों का जखीरा पकड़ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Mar 24, 2022 - 20:55
 0
नौगावां थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हथियारों का जखीरा पकड़ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नौगावां थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हथियारों का जखीरा पकड़ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रामगढ (अलवर, राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) नौगावां थाने के हैड कॉन्स्टेबल भरत सिंह ने बताया कि श्रीमती तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक महोदया , अलवर के मार्गदर्शन में श्रीमती सरीता सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मुख्यालय अलवर व श्री कमल प्रसाद मीणा आरपीएस वृत अधिकारी वृत रामगढ अलवर के नेतृत्व में दिनाक 23.03.2022 को रात करीब 19.30 बजे  पीरूका घाटी से मुनपुर कर्मला जाने वाले रास्ते पर पहाड़ी के नीचे हथियारों की खरीद फरोख होने की सम्भावना के अनुसार सुचना की तस्दीक हेतू मन थानाधिकारी बच्चू सिह उप ० नि ० मय जाप्ता पीरूका घाटी मुनपुर कर्मला को जाने वाले रास्ते पर पहुचे। जहा पर पुलिस गाडी को देखकर एक शक्स मोटर साईकिल से भागने लगा जिसे हमराही जाप्ता की मदद से पकडा। उक्त मुलजिम ने पूछताछ में अपना नाम काला सिह उर्फ काली पुत्र श्री बख्तावर सिह उम्र 60 साल जाति रायसिख निवासी छापर थाना सीकरी जिला भरतपुर बताया। तलाशी  के दौरान उक्त व्यक्ति  से 13 अवैध देशी कटटे 315 बोर एक बन्दुक 12 बोर एक नाली 02 पौने 315 बोर एक मोटर साईकिल बिना नम्बरी को जप्त किया । जिसने उक्त हथियार राजू सैशन के पास से लाना बताया । पुलिस रिकॉर्ड में जाँच के दौरान पाया गया कि।उक्त मुलजिम पर 8 मुकदमे पहले भी दर्ज है।जिनमे 4 मुकदमे आर्म्स एक्ट एव 4 अन्य धाराओं में दर्ज है।धारा 3/25 आर्मस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया ।  कार्यवाही के दौरान नौगावां थानाधिकारी बच्चू सिह,   भरत सिह हैड कानि, रविन्द्र हैड कानि, शेरसिह कानि,  औमप्रकाश कानी, जगत सिह कानि , श्री सददाम कानि , हरेन्द्र कानि ० , नरेन्द्र कुमार कानि, अलवर 10 श्री अनिल कुमार थाना नौगावॉ जिला अलवर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है