पुर जीएसएस की पहली बोर्ड बैठक हुई संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

Mar 12, 2023 - 20:35
Mar 12, 2023 - 20:45
 0
पुर जीएसएस की पहली बोर्ड बैठक हुई संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

भीलवाडा (राजकुमार  गोयल )

पुर उपनगर पुर ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालन मंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बोर्ड बैठक अध्यक्ष दिनेश कुमार छिपा एवं मुख्य अतिथि पार्षद लाभशंकर चौबे उपाध्यक्ष भंवर लाल जाट के सानिध्य में ग्राम सेवा सहकारी समिति पुर में आयोजित हुई जिसमें समिति संचालन मंडल के सदस्य व्यवस्थापक शामिल हुए बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हुई समिति को कैसे लाभ में चलाकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा सहकारी समिति से जोड़ना एवं किसानों को किस प्रकार सहकारी समिति के माध्यम से फायदा दिला सके एवं समय पर खाद एवं बढ़िया क्वालिटी का बीज उपलब्ध हो सके तथा ग्राम वासियों को मिनी बैंक से जोड़ना, किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा सहकारी समिति में खाता खोलना समिति परिसर में खाद बीज रखने के लिए नए गोदाम बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में समिति के डायरेक्टर सत्यनारायण  शर्मा प्रेम शंकर  व्यास राजेश अटारिया बसंत कुमार शर्मा निशांत एवं समिति व्यवस्थापक लक्ष्मण चौधरी सहायक व्यवस्थापक नानूराम जाट सुरेश सुथार एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow