शिवालय में महादेव का किया महा रुद्राभिषेक

Aug 21, 2021 - 13:35
 0
शिवालय में महादेव का किया महा रुद्राभिषेक

मकराना (नागौर,राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) निकटवर्ती कस्बा बोरावड़ के शिव ताल मंदिर स्थित शिवालय में महादेव का महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य पंडित विमल पारीक के सानिध्य में पंडितों की टोली यजुर्वेद के समवेत स्वरों के साथ वैदिक मंत्रोचार के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, गुलाब जल, विजिया, बिल्वपत्र आकर्षक विशेष पुष्पों से अर्चन किया गया। तत्पश्चात शास्त्रधारा का महा आयोजन हुआ। महाकाल स्वरूप से भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरण का किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोविंद  पुरोहित धर्मपत्नी आशा देवी, द्वारका प्रसाद व्यास, बृजमोहन व्यास ने पूजन में भाग लेकर पुण्य कमाया। इस अवसर पर पप्पू व्यास, हरिशंकर व्यास, भरतलाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................