भरतपुर में राज्य स्तरीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 27 को, 3 से 5 दिसम्बर तक होंगे मुकाबले

Nov 25, 2026 - 18:46
 0
भरतपुर में राज्य स्तरीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 27 को, 3 से 5 दिसम्बर तक होंगे मुकाबले

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली 7वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा टेनिस, 9वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा बैडमिंटन और 5वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 के लिए भरतपुर जिले की टीमों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राहुल सैनी ने बताया कि ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 से 5 दिसम्बर तक भरतपुर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित हैं। जिले की टेनिस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन (पुरुष) टीमों के चयन के लिए विभिन्न विभागों व अनुभागों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के चयन के लिए 27 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला खेल स्टेडियम, भरतपुर में ट्रायल होंगे। सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर ट्रायल में भाग लेने के लिए कार्यमुक्त करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि प्रतियोगिता के लिए जिले की श्रेष्ठ टीमें तैयार की जा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................