खैरथल में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित: सानिया प्रथम, विजेताओं को विधानसभा व संसद तक पहुंचने का मिलेगा मौका

Nov 25, 2026 - 18:43
 0
खैरथल में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित: सानिया प्रथम, विजेताओं को विधानसभा व संसद तक पहुंचने का मिलेगा मौका

खैरथल/ हीरालाल भूरानी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला रोजगार अधिकारी तमन्ना चौधरी, ललित कौशिक व अभिषेक कौशिक, प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेश गोठवाल, सह प्रभारी डॉ. दीपक चंदवानी तथा एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राहुल वर्मा मंचासीन रहे। निर्णायक मंडल में विजेंद्र सिंह, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. योगेश कुमार शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने विचारों, प्रस्तुतीकरण और विषय की समझ के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने बताया कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को आगामी विधानसभा स्तर पर बोलने का अवसर मिलेगा और वहां से चयनित प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर संसद तक पहुंचेंगी।

मुख्य अतिथि विक्रम सिंह चौधरी ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए विकसित भारत के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की मांग पर महाविद्यालय में चारदीवारी निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने तथा कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत कराने का आश्वासन दिया।

भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, पलक तिवारी ने द्वितीय और रजनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अगले चरण में ये विजेता राजस्थान विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र दिए गए। मंच संचालन यूथ आइकन रिंकी खातून ने किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सरस्वती मीणा, राजवीर सिंह मीणा, विक्रम सिंह, प्रभुदयाल, सौम्या बारेठ, आशीष शर्मा, विकास, तरुण, मयंक और माय भारत वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................