पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर : सियासी गलियारों में मची खलबली

Oct 11, 2023 - 22:36
 0
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर : सियासी गलियारों में मची खलबली

जयपुर (शाबिर नागौरी) भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो बदल गई। राजे ने एक कार्यक्रम की फोटो, जिसमें उनके पीछे राजस्थान लिखा हुआ है। वह सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर कवर फोटो लगाई है। जैसे ही राजे के अकाउंट पर यह फोटो लगी, वैसे ही सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इसे चुनावी समीकरणों से जोड़ कर देख रहे हैं। इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी भाजपा की पहली लिस्ट में राजस्थान की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे का नाम नदारद है। इसके साथ ही भाजपा ने चार महिलाओं, 6 एससी, 9 एसटी को टिकट दिया है। इसके साथ ही सबसे हैरान करने वाली बात है कि भाजपा ने 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद बढ़े विरोध के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि किसी को कहीं कोई कष्ट हुआ है तो बात करेंगे, लेकिन पार्टी के निर्णय को सभी कार्यकर्ता मानेंगे। जोधपुर प्रवास के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनाव में जादूगिरी नहीं चलेगी. हम जोधपुर की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................