मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी एवं पुत्र गिर्राज महाराज की लगा रहे दंडवत परिक्रमा

Dec 27, 2023 - 08:20
Dec 27, 2023 - 17:15
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी एवं पुत्र गिर्राज महाराज की लगा रहे दंडवत परिक्रमा

वैर ......मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा बृज की आस्था का केन्द्र गोवर्धन में श्री गिर्राज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रही है। राजस्थान पुलिस, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी व उत्तरप्रदेश पुलिस के जवान भी साथ में चल रहे हैं।सात कोस यानि 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा लगाएंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा, पुत्र अभिषेक शर्मा भी दे रहे हैं उनके साथ दंडवत परिक्रमा। अन्य कई भक्तगण भी उनके साथ लगा रहे हैं दंडवत परिक्रमा। आगामी 1 जनवरी 2024 को दंडवत परिक्रमा का भंडारे के साथ होगा समापन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी हर साल श्री गिर्राज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाती है। आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी श्री गिर्राज महाराज के परम भक्त हैं। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहुंचे थे श्री गिर्राज महाराज के दरबार मे प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की गिर्राज जी महाराज से प्रार्थना।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow