नारी सशक्तीकरण की प्रतिमूर्ति सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नमन

Jan 4, 2024 - 19:22
 0
नारी सशक्तीकरण की प्रतिमूर्ति सावित्रीबाई फुले  की जयंती पर नमन

सावित्रीबाई फुले ने देश में नारी शिक्षा की अलख जगाई थी ....., दीपक बागड़ी

उदयपुरवाटी कस्बे में झुंझुनू रोड पर स्थित चौधरी नर्सिंग होम पर महान शिक्षण का सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया गया l 
कार्यक्रम संयोजक दीपक बागड़ी एवं पवन  मिटावा ने मां सावित्रीबाई फुले जयंती पर बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सावित्रीबाई फुले ने देश में नारी शिक्षा की अलख जगाई थी l उन्होंने बोलते हुए आगे अपने उद्बोधन में कहा कि देश के पहले बालिका विद्यालय व पहले किसान विद्यालय की संस्थापक के रूप में वंचितों और महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक भेदभाव मिटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी l  इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा, ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया ,सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश सैनी ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी ,पवन सैनी, मनोनीत पार्षद रवि सरपट्टा ,रामधन कटारिया,  सज्जन कुमावत ,संदीप शर्मा ,पीसी कटारिया, व शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया l

  • सुमेर सिंह राव

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................