राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

Feb 17, 2024 - 13:49
 0
राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

खैरथल, राजस्थान 
खैरथल कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एनएसएस प्रभारी कु. सुशीला के नेतृत्व में छात्राओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, उत्पादन प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय कैरियर सेवा योजना के बारे में बताया गया।
शिविर सहायक श्रीमती अंजनी माथूर के अनुसार छात्राओं को मौसमी बीमारियों जैसे जुखाम, खांसी, बुखार, सिर दर्द तथा घातक बैक्टीरिया और वायरस इत्यादि के बारे में जानकारी देकर इन बीमारियों के घरेलू उपचार तथा रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। शिविर सहायक अंजनी माथुर ने बताया कि छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन कर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इसके उपरांत एनएसएस की छात्राओं ने प्रेम प्रकाश आश्रम डी्ब पर जाकर संपूर्ण परिसर की सफाई कर स्वच्छता मिशन का भी संदेश दिया। छात्राओं ने प्रेमप्रकाश आश्रम पर परंपरागत रूप से मिलने वाले प्रसाद डोडा चटनी ग्रहण किया। तत्पश्चात सभी छात्राओं को चाय-पानी, पकौड़े, मिठाई इत्यादि अल्पाहार करवाया गया।

  • हीरालाल भूरानी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है