दौसा लोकसभा क्षेत्र में सांय 7 बजे तक लगभग 55.69 प्रतिशत हुआ मतदान

Apr 19, 2024 - 22:43
 0
दौसा लोकसभा क्षेत्र में सांय 7 बजे तक लगभग 55.69 प्रतिशत हुआ मतदान

सबसे अधिक बस्सी में 61.07 व सबसे कम लालसोट में 51.40 प्रतिशत रहा मतदान 

महुवा 19 अप्रेल दौसा लोकसभा क्षेत्र की  आठाें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा आम चुनाव 2024 में शुक्रवार 19 अप्रेल को मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान  कर लोकतंत्र में अपनी साझेदारी की। सभी विधान सभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। 
         जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दौसा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं में सांय 7 बजे तक लगभग 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ।  जिसमें विधान सभा बांदीकुई में 59.50 प्रतिशत, दौसा में 60.18 प्रतिशत, लालसोट में 51.40 प्रतिशत, महवा में 52.16 तथा विधानसभा सिकराय में 54.91, वही विधानसभा चाकसू में 54.97 प्रतिशत, विधानसभा बस्सी में 61.07 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र थानागाजी में 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ।  

  • अवधेश अवस्थी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................