पुलिस पस्त चोर हुए मस्त :सूने मकान को बनाया निशाना नकदी जेवरात पार

May 21, 2024 - 18:00
 0
पुलिस पस्त चोर हुए मस्त :सूने मकान को बनाया निशाना नकदी जेवरात पार

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित मानसरोवर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। मकान मालिक हरिकिशन बैरवा ने बताया कि उनका मकान बस स्टैंड स्थित मानसरोवर कॉलोनी में है। वे 17 मई को शादी में गए हुए थे। शादी से वे 20 मई को दोपहर में करीब दो ढाई बजे पहुंचे थे। तब पाया की मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ मिला था। मकान में से उनकी पत्नी के सोने के कानों के कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पायजेब, सोने की अंगूठी सहित करीब अड़तीस हजार आठ सौ रुपये की नगदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मौके पर ताले तोड़ने के लिए उपयोग में लिए गए लोहे के ऐंगल को अज्ञात चोर छोड़कर चले गए। इस सम्बंध में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................