कल से लगेगा नौतपा, अबकी बार और झुलसाएंगे सूर्य देव

May 24, 2024 - 13:21
 0
कल से लगेगा नौतपा, अबकी बार और झुलसाएंगे सूर्य देव

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) सूर्यदेव इस वक्‍त आग उगल रहे हैं, भीषण गर्मी का दौर जारी है ।नौतपा और भी झुलसाने वाला माना जा रहा है। नौतपा की शुरुआत कल 25 मई शनिवार से हो रही है। माना जा रहा है कि 9 दिनों में तापमान और बढ़ेगा और लोगों को आंधी बरसात पानी भी झेलना पड़ सकता है। 
नौतपा के 9 दिनों में सबसे भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से नौतपा और भी झुलसाने वाला होगा। नौतपा  कल 25 मई से शुरू होगा और 2 जून को समाप्‍त होगा। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। सूर्य अभी वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां इनको गुरु का भी साथ मिल रहा है। गुरु भी 1 मई को ही वृषभ राशि में आ चुके हैं। गुरु और सूर्य का यह संयोग गर्मी के मौसम में तपिश को और बढ़ाएगा। यानी कि अबकी बार नौतपा में सूर्य देव लोगों को झुलसाएंगे। 
नौतपा में करें ये उपाय
नौतपा में जल्‍दी उठकर सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देकर अपने दिन का आरंभ करेंगे। ऐसा करने से आप गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचे रहेंगे।
रोजाना सुबह सूर्य को उठकर प्रणाम करें और ऊं सूर्याय नम: का जप करें।
नौतपा में जरूरतमंद लोगों को ठंडी वस्‍तुओं का दान करें। नौतपा में लोगों को पानी पिलवाएं। साथ ही दही, नींबू, नारियल पानी और ठंडे फलों का दान करें।
नौतपा में रोजाना भगवान कृष्‍ण के बालरूप की पूजा करें और उन्‍हें रोजाना कपूर और चंदन का लेप लगाएं और साथ ही मिसरी का भोग लगाएं। कपूर और चंदन का लेप भगवान को लगाने के बाद स्‍वयं भी उसका तिलक करें। इससे आपके दिमाग को ठंडक मिलेगी और क्रोध पर काबू रहेगा।
नौतपा में रोजाना शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाएं या फिर फलों के रस से भोलेबाबा का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भी राहत मिलती है।

नौतपा के 9 दिनों में आपके घर पर जो भी व्‍यक्ति आए उसे पानी के साथ कुछ मीठा जरूर खिलाएं।
नौतपा में महिलाओं को अपने हाथों और पैरों में मेंहदी लगानी चाहिए। मेंहदी की तासीर ठंडी होने की वजह से यह आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है।
नौतपा में गरीब और जरूरतमंद लोगों को सूती और मुलायम वस्‍त्र दान करें।
नौतपा में न करें ये काम
नौतपा में भूलकर भी किसी को भला बुरा न बोलें और किसी प्रकार का झूठ न बोलें।
नौतपा में अपने द्वार पर आए किसी भी व्‍यक्ति को खाली हाथ न जाने दें।
नौतपा में तली-भुनी और मसालेदार चीजें न खाएं और बासी खाने से बचें। नौतपा में भूलकर भी मांस मच्‍छी और शराब का सेवन न करें।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................