कुएं मे काम करते समय दीवार ढ़़ही एक की मौत दो घायल

Jun 12, 2024 - 17:06
 0
कुएं मे काम करते समय दीवार ढ़़ही एक की मौत दो घायल

जहाजपुर (आज़ाद नेब) उपखंड क्षेत्र के जामोली गांव में कुएं मे काम करते समय दीवार ढ़़ही जिसमें एक जने की मौत हो गई ओर दो जने घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पंडेर थाना क्षेत्र के जामोली गांव के समीप कुएं में काम करने गए मजदूर कुएं की दीवार ढ़हने से तुलसी राम गवारिया उम्र 50 निवासी जामोली की मौत हो गई इसी कुएं में काम कर रहे ओर पिता पुत्र मोहन पिता गोरू व बंटी पिता मोहन बैरवा घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए पंडेर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ओर मृतक तुलसी राम गवारिया को जहाजपुर चिकित्सालय में लाया गया जिसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सुचना पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पंडेर नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक जाट सहित ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी रखवाया गया है। अभी मृतक का पोस्टमार्टम होना है। मृतक के दो लड़कियां व एक लड़का है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। जिस कुएं पर कार्य कर रहे थे वह सामलाती कुआं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है