बंद कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव: पुलिस ने दरवाजा तोड़ निकाला बाहर, जांच शुरू

Jun 17, 2024 - 13:06
 0
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव: पुलिस ने दरवाजा तोड़ निकाला बाहर, जांच शुरू

बिजौलिया (भीलवाडा) सोमवार सुबह एक विवाहिता की कमरे में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों के मुताबिक महिला रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर सोने गई थी। सुबह जब सब जागे तो महिला छत पर नहीं थी। नीचे जा कर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था।

सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आशा (35) पति अशोक यादव को फंदे से उतारा और बिजौलिया हॉस्पिटल लाएl जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कियाl मामला बिजौलिया की इंदिरा कॉलोनी का हैl मृतका आशा के देवर जितेंद्र ने बताया कि, भाभी को किसी तरह की कोई समस्या नहीं थीl भाई अशोक मोटरसाइकिल सर्विसिंग का काम करता हैl उनके 2 लड़कियां और एक लड़का हैl हादसे से परिवार सदमे में हैl फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया हैl पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................