विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन: रक्तवीरो को किए हेलमेट वितरित ,225 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Jul 7, 2024 - 12:13
 0
विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन: रक्तवीरो को किए हेलमेट वितरित ,225 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

पाली (बरकत खा)

रांकावत समाज के भामाशाह श्री संपत माधावत एवम परिवार की और से स्वर्गीय सुंदर दास, स्वर्गीय हीरादास वैष्णव की स्मृति में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रामदेव रोड पाली में रखा गया।जिसमे अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट, प्रशस्ति पत्र,मेमोंटो देकर सम्मानित किया।

रांकावत समाज के राष्ट्रीय राजनीतिक उपाध्यक्ष विजय वैष्णव ने जानकारी देकर बताया की आयोजन में करीब 225 यूनिट रक्तदान किया गया।शिविर में महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संघवी बाबू लाल शर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल नानेचा,गोडवाड संभाग अध्यक्ष खीम दास उदेशा,अरावली अध्यक्ष हस्ती मल सादड़ी,युवा रांकावत संस्था अध्यक्ष योगेंद्र उदेशा,सोजत पट्टी अध्यक्ष झूमर दास,लूणी पट्टी अध्यक्ष मदन दास  माधवत,शांति लाल राणावास, मगा राम आहोर,योगेश रांकावत पाली,नेमी चंद बोरावड़ बिलाड़ा,विजय वैष्णव सांडेराव,तुलसी दास रानी,किशोर सुमेरपुर,पूर्व डीटीओओम प्रकाश शर्मा,रमेश रिको,ओम पेशवा के अलावा सेकडो समाज बंधुओ की उपस्थिति रही।भामाशाह परिवार संपत वैष्णव,मदन लाल,मोहन दास का महासभा की ओर से मोमेंटो,साफा माला से स्वागत किया एवम समाज गौरव सम्मान दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................