सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई, 14 किलो प्लास्टिक कैरी बैग की जब्त
नगर पालिका तखतगढ़ की ओर से सिंगल प्लास्टिक यूज आइटम तथा पॉलिथीन कैरी बैग्स को प्रतिबंधित करने पर भी हो उपयोग को रोकने के लिए शहर में अभियान चलाया गया।

तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका तखतगढ़ की ओर से सिंगल प्लास्टिक यूज आइटम तथा पॉलिथीन कैरी बैग्स को प्रतिबंधित करने पर भी हो उपयोग को रोकने के लिए शहर में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 14 किलो प्लास्टिक कैरी बैग प्लास्टिक को जब्त किया गया। शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदारों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को हटा दिया।
अभियान के तहत नगर पालिका की टीम ने कस्बे में बस स्टैंड से लेकर पुराना बस स्टैंड के पास आम जनता तथा दुकानदारों को इनका उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश की। साथ ही आम जनता तथा ग्राहकों से भी आग्रह किया कि वह बाजार निकलते समय अपने साथ थैला लेकर चलें तथा कोई भी सामान प्लास्टिक कैरी बैग्स में नहीं लें। लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्रवाई के दौरान करीब 14 किलो प्लास्टिक कैरी बैग प्लास्टिक के गिलास जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक मुकेश माली एम बी एम इंजीनियर चन्द्र पाल सिंह , जमादार अमृत वाल्मीकि, जमादार धीरज वाल्मीकि, श्रवण कुमार, भरत कुमार अन्य मौजूद थे।






