बर्डोद टोल प्लाजा पर अवैध टोल वसूली का आरोप, 8 तारीख से देंगे धरना
बहरोड़ (मयंक जोशीला) स्थानीय ग्रामीणों के वाहनों से अवैध टोल वसूली और बड़े ट्रक वाहनों से फास्टैग से पैसा नहीं काटकर अवैध रूप से काटी जा रही पर्चियों का आरोप लगाते हुए छात्रनेता संदीप ओला के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं द्वारा 8 जून से बर्दाेद टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना दिया जायेगा। जिसको लेकर युवाओं ने एक मीटिंग का आयोजन कर रणनीति बनाई। इस दौरान मोनू चौहान, वीर सिंह, मक्की, संदीप सहित अनेकों युवा मौजूद रहे। संदीप ओला ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर स्थानीय साधनों का अवैध टोल काटा जा रहा है और अवैध पर्चियां काटकर राज्य सरकार के साथ टोल ठेकेदार बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। जिसके विरोध में स्थानीय 8 तारीख को कलेक्टर से मिलेंगे उसके पश्चात टोल पर धरना दिया जाएगा। इस संबंध में पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज ने भी धरने को समर्थन दिया है।


