एसडीआरएफ मानूसन में आपदा से निपटने के लिए तैयार: भरतपुर संभाग के लिए बनाई गई 10 रेस्क्यु टीम

Jun 9, 2025 - 14:28
 0
एसडीआरएफ मानूसन में आपदा से निपटने के लिए तैयार: भरतपुर संभाग के लिए बनाई गई 10 रेस्क्यु टीम

भरतपुर, 09 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राज्य आपदा प्रतिसाद बल राजस्थान के कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देषानुसार मानूसन में आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ द्वारा सभी तैयारियां मानसून पूर्व पूरी कर ली गई हैं।
एसडीआरएफ भरतपुर के कम्पनी कमाण्डर नरपत सिंह ने बताया कि मानसून में आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि भरतपुर संभाग के समस्त जिलों हेतु 10 रेस्क्यु टीमों का गठन किया जा चुका है। प्रत्येक टीम में 10 जवान हैं जो कि विषेष प्रषिक्षित है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा इस संबध में बंध बारैठा बयाना में कैम्प कर जवानों को विषेष अभ्यास करवाया गया है, जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा से सक्षमता एवं तत्परता के साथ निपटा जा सकें। रेस्क्यु टीमों को किसी भी प्राकतिक एवं मानव जनित आपदा से निपटने हेतु 25 जून से पहले संभाग के जिला मुख्यालय पर तैनात कर दिया जावेगा, एसडीआरएफ के पास अत्याधुनिक वोट, स्कुबा सैटलाईफ सेविंग किट, आदि उपकरण है जो कि रेस्क्यु के दौरान बहुत ही कारगर है। किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान तत्काल राहत कार्य अथवा मदद हेतु एसडीआरएफ कन्ट्रौल रूम-0141-2759903 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ भरतपुर पिछले 5 वर्षो में लगभग 4 हजार लोगो की जान बचा चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................