अलवर सांसद एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को अन्तरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का अध्यक्ष बनाया

रैणी (अलवर / महेश चन्द मीना) अलवर के लोकप्रिय सांसद और केन्द्रीय कैबिनेट पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) की प्रथम ही महासभा में अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे अलवर जिले सहित राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्रवासियो ने मंत्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
अलवर सांसद यादव 95 देशों का नेतृत्व करेंगे और सभी देशो को एकजुट कर विश्व के शाही बिग कैट्स के रक्षा ओर संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। इधर राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र मे बन्नाराम मीना ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है और मिडिया को भी बताया कि हमारा यह सौभाग्य ही है जो हमे ऐसा सांसद मिला है जिसकी पहचान अपने भारत देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर भी है इसलिए हमे हमारे सांसद भूपेन्द्र यादव पर गर्व है और गर्व रहेगा। मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम मीना के द्वारा दी गई है।






