नदबई में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज; कार और 5 लाख की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा, पति सहित ससुराल पक्ष पर केस

May 17, 2026 - 19:07
 0
नदबई में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज; कार और 5 लाख की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा, पति सहित ससुराल पक्ष पर केस

नदबई (भरतपुर) नदबई थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में कार और 5 लाख रुपए नकद की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर नदबई थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव खटौटी निवासी बीनेश कुमारी पुत्री रघुवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 25 फरवरी 2020 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव बांसी (थाना वैर) निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र समन्दर के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।

  • मांग पूरी न होने पर भूखा-प्यासा रखने का आरोप:

 पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति सुरेन्द्र सिंह, जेठ ओमप्रकाश और सास मोहनदेई दिए गए दहेज से असंतुष्ट होकर अतिरिक्त दहेज में एक फोर व्हीलर कार और 5 लाख रुपए कैश लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे ताने दिए जाते थे, मारपीट की जाती थी और कई बार भूखा-प्यासा भी रखा जाता था।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने पीहर में रहने को मजबूर है। नदबई थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................