ऊर्जा मंत्री 25 को भरतपुर में एक दिवसीय दौरे पर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एक दिवसीय दौरे पर 25 जून बुधवार को भरतपुर आयेंगे, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निजी सचिव ने बताया कि ऊर्जा मंत्री दोपहर 1.30 बजे भरतपुर पंहुचकर जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे भरतपुर से करौली के लिये प्रस्थान करेंगे।