जिला कलक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने चलाया ,जांच अभियान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद एवं कीटनाशक की उपलब्धता के निर्देश

Jul 2, 2025 - 14:35
 0
जिला कलक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने चलाया ,जांच अभियान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद एवं कीटनाशक की उपलब्धता के निर्देश

भरतपुर, 2 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देश पर कृषि विभाग ने जिले में आदान विक्रेताओं की जांच एवं बीज, उर्वरक तथा कीटनाशकों के नमूने लेने का विशेष अभियान शुरू किया है, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण, उर्वरक, बीज एवं कीटनासक उपलब्ध हो सके। 
    संयुक्त निदेशक कृषि विभाग सुरेश गुप्ता ने बताया कि जिले में किसानों को खरीब की फसलों की बुवाई के समय अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल सकें तथा फर्टिलाइजर, कीटनाशक मिल सके इसके लिए जिलेभर में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण एवं सही निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर जिले में अब तक उर्वरकों के 39 नमूने, बीज के 105 नमूने तथा कीटनाशकों के 6 नमूने लेकर जांच के लिए लैबोरेट्री को भिजवाये गये है। 
    संयुक्त निदेशक ने जिले के किसानों को आव्हान किया है कि किसी भी स्थान पर उर्वरक, बीज या कीटनाशक की गुणवत्ता पर संदेह हो तो तुरंत स्थानीय कृषि पर्यवेक्षकों, कृषि अधिकारियों को सूचना दे। जिससे नमूने लेकर जांच की जा सके। 
एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश-
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को भी निर्देश दिये है कि अपने‘अपने क्षेत्रों में कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की निगरानी रखे किसी भी स्थान की शिकायत आने पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................