झड़ाया बजरंग धाम आश्रम पर 10 जुलाई आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं धर्म सभा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) पचलंगी के पास स्थित झडाया बजरंग धाम आश्रम पर 10 जुलाई को को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया जाएगा l समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं विकास जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर मंदिर परिसर में धर्म सभा व प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा l
समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं विकास जांगिड़ के अनुसार एकलव्य जैसा ही गुरु भक्त हो जैसी बात भी बताई l विकास जांगिड़ के अनुसार धर्म सभा के दौरान ही मंदिर परिसर में 2026 में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ पर भी गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा l गुरु पूर्णिमा के अवसर पर झडाया बजरंग धाम आश्रम पर भंडारे का भी आयोजन भी होगा जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l


