तखतगढ़ - फरार हिस्ट्रीशीटर व टॉप 10 आरोपी गिरफ्तार

Jul 8, 2025 - 13:26
 0
तखतगढ़ - फरार हिस्ट्रीशीटर व  टॉप 10 आरोपी गिरफ्तार

पाली (बरकत खान) वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना तखतगढ़ ने बड़ी कार्यवाही कराते हुए फरार हिस्ट्रीशीटर व थाना का  टॉप 10 में वांछित मुलजिम को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट आईपीएस ने बताया कि वांछित मुलजिमों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित मुलजिम की गिरफ्तारी हेतु डीएसपी चैनसिंह महेचा बाली के मार्गदर्शन में डिप्टी जितेन्द्र सिंह सुमेरपुर सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरण 
प्रार्थीया रूक्मणी आदरा निवासी बेडा हाल एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलाना पुलिस थाना तखतगढ़ जिला पाली ने दिनांक 13/6/2025 को थाना उप होकर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं बलाना आयुष्मान आरोग्य मंदिर के फेमिली क्वार्टर में थी। मेरे पति घर पर ही थे। तब एक कार में सवार होकर तीन चार व्यक्ति हमारे उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अन्दर आये ओर सभी नीचे उतरे व क्वार्टर के सामने आकर मुझे बाहर आने की जोर जोर से आवाज दी तथा भददी भददी गालियां देने लगे हमने बाहर देखा तो मेरे घर के आगे खड़ी हमारी कार स्वीफट को तोड करने लगे व उनके हाथों में लोहे की कुट व लकड़ी थी। वगैरा रिपोर्ट पर थाना तखतगढ़ में प्रकरण संख्या 27/2025 धारा 331 -6 , 126 - 2 , 324 -4 , 121 - 1 , 3 - 5 बीएनएस 2023 व 3 - 1, r ,s, 3 - 2 ,va एससी एसटी एक्ट में दर्ज कर जांच डिप्टी जितेन्द्र सिंह सुमेरपुर द्वारा की जा रही है 

कार्यवाही पुलिस 
घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना में शामिल घटना का मुख्य आरोपी व बाद वाफा फरार मुलजिम थाना तखतगढ़ का हिस्ट्रीशीटर जिसके विरुद्ध पूर्व में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज होकर कोर्ट में पेंडिंग चल रहें हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के निर्देशन में गठित टीम द्वारा खास मुखबिर मामुर कर तकनीकी सहायता से वांछित मुलजिम को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम को गिरफ्तार किया गया 
गिरफ्तार मुलजिम 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................