मीनार विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के मीनार क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल ने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि इस भूमि को लेकर दो समुदायों में वर्षों से विवाद चला आ रहा है और यह भूमि नगर विकास न्यास द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण के लिए दी जा रही है, जो समाज में तनाव का कारण बन सकता है।
सिंघल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2004 में प्रशासन द्वारा इसी भूमि पर निर्माण रोक दिया गया था क्योंकि इससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। उन्होंने मांग की कि इस कार्य को तत्काल रोका जाए तथा नगर विकास न्यास अलवर के अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए।
सिंघल ने कहा कि धार्मिक भावना और कानून व्यवस्था का ध्यान रखते हुए इस मुद्दे पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाना चाहिए। गौरतलब रहे कि इस प्रकार के मुद्दों पर संजीदगी बरतना आगामी चुनाव में बनवारी लाल की मजबूती को आगाह कर रहा है। इधर दूसरी ओर भ्रष्टाचार में लिप्त जनप्रतिनिधियों की खाई और भी गहरी होती नजर आ रही है।

