रसगण गांव में करंट से किसान की दर्दनाक मौत

Jul 8, 2025 - 13:44
Jul 8, 2025 - 14:22
 0
रसगण गांव में  करंट से किसान की दर्दनाक मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) खैरथल थाना क्षेत्र के रसगण गांव में मंगलवार  को खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
 मृतक की पहचान बिजेंद्र पुत्र जसवंत सिंह निवासी रसगण के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वह  खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।
तभी अचानक किसी विद्युत उपकरण की चपेट में आ गया और करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा।घटना की सूचना पास ही खेत में मौजूद ज्वाला सहाय ने परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में बिजेंद्र को खैरथल के सैटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बिजेंद्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है।परिजनों ने खैरथल थाने में रिपोर्ट दर्ज करई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  करा शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................