लिफ्ट मांगकर हनीट्रैप रचाने वाली महिला गिरफ्तार

Jul 22, 2025 - 12:49
 0
लिफ्ट मांगकर हनीट्रैप रचाने वाली महिला गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में थाना शिवाजी पार्क पुलिस ने हनीट्रैप के माध्यम से लोगों से पैसे ऐंठने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। 
थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया ने बताया कि 23 जून 2025 की रात को परिवादी अपनी दुकान से कार द्वारा शालीमार जा रहा था, तभी मंगलम सिटी के पास एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर लिफ्ट मांगी। उसे अंशल टाउन छोड़ा गया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद महिला ने बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर 45 हजार रुपये वसूल लिए। बार-बार पैसों की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने योजना बनाकर महिला को बीस हजार रुपये के नंबरी नोट देकर बुलाया और नोट गिनते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
 पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल किया। गौरतलब रहे कि इस युवती के विरुद्ध कई थानों में इस तरह की वारदातों के मामले चल रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................