बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, छात्राओं को बताए कानूनी प्रावधान; 107 प्रतिभागियों ने ली शपथ

Nov 27, 2026 - 18:25
 0
बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, छात्राओं को बताए कानूनी प्रावधान; 107 प्रतिभागियों ने ली शपथ

अलवर (कमलेश जैन)। कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शुक्रवार को गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, अलवर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन शिव शिक्षा समिति राणोली एवं चाइल्ड हेल्पलाइन अलवर के सहयोग से बाल अधिकारिता विभाग के समन्वय से संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत किया गया। इसके साथ ही 20 से 27 नवंबर तक जिले में संचालित बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान का समापन भी हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यभान यादव ने की। इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग की ओर से श्री सुनील सिंह तथा शिव शिक्षा समिति राणोली की ओर से श्री देवेंद्र मेहरा, रुबिया खान, संतोष कुमारी एवं सीताराम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कवच परियोजना के एमआईएस अधिकारी बाबूलाल मीना ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभावों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसरों को प्रभावित करता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।
उन्होंने युवाओं, परिवारों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सामूहिक भूमिका पर जोर देते हुए छात्राओं से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
इस दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अवसर दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. विक्रम बारहट ने किया, जबकि प्रो. अन्नू बाला ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं छात्राओं सहित कुल 107 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि बाल विवाह की रोकथाम केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। बच्चों को बाल विवाह से मुक्त सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने सपनों को साकार करने का अवसर देना ही एक सशक्त एवं जागरूक समाज की पहचान है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है