अवैध खनित बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ने घर की दीवार को तोड़ा, तीन बकरियों की मौत
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड के ग्राम सकट स्थित बारां का बास में गत शुक्रवार की रात्रि अवैध रुप से बजरी परिवहन कर बसवा की ओर से आ रहे थे। बसवा पुलिस पीछा कर रही थी तो ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टहला थाना क्षेत्र में घुस गए। जहां बारां का बास में एक घर की दीवार को तोड़ दिया एवं तीन बकरियों को टक्कर मारदी जिससे मौके पर ही बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर बसवा, बांदीकुई, राजगढ़, टहला पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों को समझाइश की गई है। बकरी मालिक हरदयाल गुर्जर ने बताया कि उनकी तीन बकरियां मर गयी है।
बसवा थानाधिकारी रामचरण ने बताया कि अवैध खनन करने वालो के हौसले इतने बुलन्द है कि वह कार्यवाही करने पर हमला कर देते है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बजरी व पत्थरो का परिवहन करने वाले टहला क्षेत्र के गांवों में मूवमेंट है। राजगढ़ का गिरोह अवैध खनन करने में सक्रिय है। इनके हौसले इतने बुलन्द है कि नम्बर प्लेट रखते नही है। पीछा करते है तो ये किसी भी प्रकार की घटना कर सकते है। पुलिस अब जांच में जुट गई है। गत दिनों पूर्व भी अवैध पत्थर खनन राजगढ़ कस्बे के मुख्य मार्गो से निकले थे। जिन पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है।