आईजी एवं एसपी ने किया पदभार ग्रहण: आईजी बोले-आमजन में विश्वास अपराधी में भय की तर्ज पर करेंगे काम

एसपी बोले-गुड गवर्नेस की पालना करते हुए होगा काम

Jul 23, 2025 - 10:55
 0
आईजी एवं एसपी ने किया पदभार ग्रहण: आईजी बोले-आमजन में विश्वास अपराधी में भय की तर्ज पर करेंगे काम

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने आज बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया । पुलिस के अधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया। आईजी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा हर साल प्राथमिकताएं दी जाती है। उनकी पालना की जाएगी एवं आमजन की सुनवाई की जायेगी। भरतपुर रेंज आईजी कैलाश विश्नोई ने कहा कि जल्दी ही रेंज के अधिकारियों के साथ मुलाकात की जाएगी। रेंज के सभी अधिकारियों के साथ मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। जल्दी ही क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाकर और समझकर आगे और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की तर्ज पर काम किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा हर साल प्राथमिकताएं जारी की जाती है।उन प्राथमिकताओं की पालना की जाएगी। गुड गवर्नेंस की पालना करते हुए आमजन को सुविधा मिले उनकी सुनवाई हो साथ ही महिलाओं सम्बन्धी, बच्चों के सम्बन्धी और एससी/एसटी एक्ट के जो मामले हैं उनको गंभीरता से लिया जाएगा। वर्तमान में जो साइबर क्राइम बढ़ रहा है उसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................