त्रिशूल कावड़ यात्रा भीलवाड़ा के भक्त अश्विन सेन का किया सम्मान

Jul 23, 2025 - 10:58
 0
त्रिशूल कावड़ यात्रा भीलवाड़ा के भक्त अश्विन सेन का किया सम्मान

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) श्रावण मास के पवित्र महीने में भोलेनाथ के भक्तगण अपने श्रद्धा और प्रेम से तरह-तरह की भक्ति द्वारा भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं भोलेनाथ के भक्त अश्विन सेन ने त्रिशूल कावड़ यात्रा पूर्ण करने पर सेन युवा एकता मंच के युवाओं द्वारा किया गया भावपूर्ण सम्मान और आशाभरी अभिनंदन सेन युवा एकता मंच के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ने बताया कि महाकाल भक्त अश्विन सेन ने कावड़ यात्रा चित्तौड़गढ़ किले के गोमुख से भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा तहसील तक 80 किलोमीटर की त्रिशूल कावड़ यात्रा पूर्ण करते हुए बनेड़ा के शिवालय - सिद्धेश्वर महादेव, कीचक महादेव, मठ के महादेव, बाई जी राज महादेव, जालरा महादेव पर जलाभिषेक किया। यह लंबी और श्रद्धापूर्ण यात्रा थी जिसमें महाकाल भक्त अश्विन ने लम्बी दूरी तय की सेन युवा एकता मंच के सदस्यों द्वारा इस यात्रा को पूर्ण करने पर पंचमुखी बालाजी दरबार के दर्शन करते हुए अश्विन सेन का 108 रूद्राक्ष माला, 11 फिट लंबी गुलाब पुष्प माला पहनाकर हर हर महादेव जयकारे के साथ सम्मान किया गयासेन युवा एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन पांसल, भाजपा कार्यकर्ता यशोवर्धन सेन, तुषार सेन, यश सेन, शिवराज सेन, महादेव सेन, सागर सेन, मुकेश सेन उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................