गोविन्दगढ़ के सैदमपुर स्कूल का जीर्णशीर्ण भवनः 4.50 करोड़ स्वीकृत होने के बावजूद 303 बच्चे दरारों वाले कमरों में पढ़ने को मजबूर

Jul 26, 2025 - 16:40
Jul 26, 2025 - 16:41
 0
गोविन्दगढ़ के सैदमपुर स्कूल का जीर्णशीर्ण भवनः 4.50 करोड़ स्वीकृत होने के बावजूद 303 बच्चे दरारों वाले कमरों में पढ़ने को मजबूर

गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ उपखण्ड के सैदमपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2023 में ही जीर्णशीर्ण घोषित होने के बाद भी 303 बच्चों का शिक्षण कार्य इसी भवन में किया जा रहा है।
विद्यालय के भवन में केवल 6 कमरे हैं। जिनमें कक्षा एक से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कमरों की दीवारों में दरारें आई हुई हैं। छत में गटरों के पास दरारें खतरा पैदा कर रही हैं।

राजस्थान सरकार ने लगभग 4.50 करोड़ रुपए की राशि विद्यालय के नए भवन के लिए स्वीकृत की है। समसा द्वारा टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। मगर काफी समय बीत जाने के बाद भी नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक खींचतान के कारण विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य रुका हुआ है। भामाशाहों द्वारा भूमि दान की गई और सरकार ने राशि भी स्वीकृत कर दी। परंतु गांव के लोगों में आपसी सहमति न बनने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी ने बताया कि भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण जहां पहले बच्चों का नामांकन 400 से अधिक था, वह अब लगातार घट रहा है। उन्होंने सरपंच और एसडीएमसी की बैठक में सुरक्षित स्थान की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इस बीच विद्यार्थी और स्टाफ भय के साये में इसी जीर्णशीर्ण भवन में अपना कार्य जारी रखने को मजबूर हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................