झालावाड़ के बाद अब उदयपुर में गिरी स्कूल की छत: वल्लभनगर में जर्जर स्कूल भवन ढहा, छुट्टी के कारण बड़ा हादसा टला

Jul 27, 2025 - 13:06
 0
झालावाड़ के बाद अब उदयपुर में गिरी स्कूल की छत: वल्लभनगर में जर्जर स्कूल भवन ढहा, छुट्टी के कारण बड़ा हादसा टला

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर ब्लॉक के रूपावली गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, नहीं तो यह हादसा भी झालावाड़ की घटना जैसा दर्दनाक साबित हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार, यह इमारत लंबे समय से खस्ताहाल थी। स्कूल की दीवारों में दरारें थीं और छत भी कमजोर हो चुकी थी। कई बार स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ही उन्होंने स्कूल की खस्ता हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रविवार सुबह जैसे ही भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर, अब भी ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल की बिल्डिंग को तुरंत नया बनाया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................