जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार ने सरकारी भवनों का किया निरीक्षण

Jul 27, 2025 - 13:07
 0
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार ने सरकारी भवनों का किया निरीक्षण

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) झालावाड़ में सरकारी विद्यालय की छत गिरने से हुई दुर्घटना में सात बच्चों की मौत और 28 बच्चों के घायल होने की दुर्घटना को देखते हुए आगे कोई ऐसी दुर्घटना ना हो इसके लिए जिले भर में सरकारी और प्राचीन निजी भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
इसी के लिए आज तहसीलदार अंकित गुप्ता द्वारा रामगढ़, ललावंडी, मिलकपुर और उसके साथ ही तहसीलदार अंकित गुप्ता ने आफिस कानूनगो राकेश कुमार दुआ के साथ पंहुच अलावडा कस्बे में संचालित सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की दिवारों का जगह जगह से पलस्तर हटा हुआ पाया और परिसर में खड़ी बेवजह की बड़ी बड़ी घास और गंदगी को देख नाराजगी जताते हुए सीएचसी में मौजूद डाक्टर और स्टाफ को सफाई कराने के लिए निर्देश दिए। उसके बाद महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विद्यालय पर ताला लगा मिला। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि विद्यालय के लगभग सभी कमरों की छत् टपकती हैं और विद्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। पोषाहार के बर्तन धोने के लिए भी उनके घरों से पानी ले जाया जाता है।
दूसरी तरफ ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार वर्मा और नरेगा सहायक कर्मचारी मुल्खराज द्वारा कस्बे खड़े प्राचीन खंडहर भवन या खंडहर होने के कगार पर खड़े भवनों का  अवलोकन कर उनकी सूची बनाई गई और साथ ही भवन स्वामियों को या उनके परिजनों को भवनों की मरम्मत कराने या गिराये जाने के बारे में कहा गया।जो मकान मालिक यंहा नहीं रहते पलायन कर गए हैं उनके मोबाइल नं लेकर उनको इस बारे में सरकार के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................