शांकभरी माता के सिंधारा एवं झूलन महोत्सव 3 को
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती शक्ति पीठ सकराय में स्थित माता शांकभरी के दरबार में द्वितीय सिंधारा एवं झूलन महोत्सव 3 अगस्त को होगा। आयोजक समिति के बाबूलाल सैन जयपुर ने बताया कि माता के मंदिर प्रांगण में 3 अगस्त रविवार को प्रातः 11ः15 बजे सिंधारा एवं झूलन महोत्सव महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में होगा। एडवोकेट अभिषेक कुमावत जयपुर ने बताया कि महोत्सव में मैया कों छप्पन भोग लगाया जायेगा, चुनड़ी, गजरा, मेहंदी उत्सव होगा। मुकेश जोशी सीकर ने बताया कि नृत्यनाटिका में संजीव झाँकिया व गायक कुमार शरद, डोली अग्रवाल, रिया शर्मा, राकेश बावलिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।