रोजगार सहायता शिविर 7 को ,युवा रोजगार के अवसर का उठाऐं लाभ - रोजगार अधिकारी
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 31 जुलाई। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 7 अगस्त गुरूवार को प्रातः 9.30 बजे किला स्थित रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी आमधनी प्रा० लि० जयपुर, इनोव सोर्स जयपुर, रक्क्षा सिक्युरिटी सर्विस लि० नई दिल्ली, पुखराज हैल्थकेयर भरतपुर, सी वाई फ्यूचर इंडिया प्रा.लि. नोईडा, श्रीराम लाईफ इंश्योरेन्स कॉ. लि. भरतपुर, आदि कम्पनियां रोजगार मेले में भाग लेने हेतु पंजीकृत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इंश्योरेन्स सेल्स, एसेम्बली ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, सहायक कर्मचारी, आफिस एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, वैलनेस एडवाईजर, कस्टूमर केयर डीमार्ट कैशियर आदि के लिए आवेदन किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक 10वीं व 12वी उत्तीर्ण, आईटीआई पास आउट एवं अपेरिंग, डिप्लोमा, स्नातक अथवा उच्च स्नातक पास तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होेंने बताया कि अभ्यर्थियों को आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

