महिलाओं को भयमुक्त, स्वतंत्र एवं सकारात्मक वातावरण हो उपलब्ध-डीसी

Dec 10, 2025 - 14:01
 0
महिलाओं को भयमुक्त, स्वतंत्र एवं सकारात्मक वातावरण हो उपलब्ध-डीसी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में मंगलवार को संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक संभाग मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि संगठित तथा असंगठित, औपचारिक व अनौपचारिक सभी कार्यस्थलों पर कार्यरत महिलाओं की सुरक्षित भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को भयमुक्त, स्वतंत्र एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध होना चाहिए, जहाँ भावनात्मक, शारीरिक, लैंगिक एवं आर्थिक शोषण की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का सामना करने वाली महिलाओं को त्वरित शिकायत दर्ज कर लाभान्वित किए जाने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु संभाग मुख्यालय पर वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सोलंकी हॉस्पिटल के सामने, सारस चौराहा स्थित वन स्टॉप सेंटर एवं सभी पुलिस सर्किल थानों पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि महिलाएं वन स्टॉप सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 05644-232555 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर तत्काल सहायता, परामर्श एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। संभागीय आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सेवाओं की व्यापक जागरूकता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................