राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसेज लीग के चुनाव हुए सम्पन्न, जनरल कमल रेप्सवाल बने अध्यक्ष

Aug 4, 2025 - 15:25
 0
राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसेज लीग के चुनाव हुए सम्पन्न, जनरल कमल रेप्सवाल बने अध्यक्ष

मुंडावर (देवराज  मीना)

मुंडावर उपखण्ड के पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों के द्वारा जयपुर में आयोजित बैठक में शिरकत की गई। राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसेज लीग की वार्षिक आमसभा व त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया गौरव सेनानी कल्याण भवन, बनी पार्क, जयपुर में आयोजित की गई। इसमें सम्पूर्ण राजस्थान से चयनित सदस्यों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक में सैनिकों के कल्याण हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु कार्यवाही की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रैप्सवाल, एसएम, वीएसएम अध्यक्ष चुने गए। कर्नल एम एस यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अलवर), कर्नल तेजराम (भरतपुर ) व ऑ.कैप्टन रूप सिंह शेखावत (सीकर ) उपाध्यक्ष चुने गए तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल एसपीएस कटेवा, एवीएसएम, पीवी एसएम, पूर्व अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष कैप्टेन हजारीलाल गुर्जर, अलवर जिला अध्यक्ष, कैप्टन रोहिताश चौधरी, कोटपुतली-बहरोड़ अध्यक्ष सूबेदार सत्यवीर यादव, तहसील अध्यक्ष सूबे. मोहन सिंह दहिया, सूबे. मेजर कुड़ेराम दायमा, सूबे. मेजर रामसिंह बारेठ, सूबे. सुबेसिंह, कैप्टन हनुमान सिंह यादव, कैप्टन गिर्राज, हवलदार तोताराम, हवलदार दिलबाग सिंह, हव. पुष्पेन्द्र सिंह, कैप्टन इन्द्राज गुर्जर, सूबे. जगदीश प्रसाद, व्याख्याता करण सिंह गुर्जर एवं हनुमान सिंह कसाना के द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों का साफा बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................